बाराबंकी, 18 मई (हि.स.)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह मंगलवार को सरयू नदी पर चल रहे बाढ़ रोकने के काम का निरीक्षण करने पहुंचे। तट पर हो रहे धीमी गति के कार्य को देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया और कहा कि कार्य को तेजी से किया जाये लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि केवल बाराबंकी के लिए 53 करोड़ की परियोजना से काम हो रहा है और जनता को कोई दिक्कत न हो इसलिए वह कार्य का निरीक्षण करने के लिए आये हैं। कहा कि उनकी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है उनके सुख-दुख का हिस्सा है। कहाकि कुछ स्थानों पर काम ठीक चल रहा है और एक गांव में काम काफी धीमा है, जहां अधिकारियों को चेतावनी के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी दोषी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनता के काम में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम/दीपक




