back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं – सुरेश खन्ना

– कैबिनेट मंत्री ने किया संतोष व संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण गाजियाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार की शाम गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने पहले संतोष अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारों से कोविड-19 को लेकर किये गए इंतज़ामों की जानकारी ली। इसके बाद श्री खन्ना सेक्टर 23 संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में दल बल के साथ पहुंच गए और वहां पर भी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने फोन पर छह मरीजों का हालचाल भी जाना। उन्होंने मरीजों से पूछा कि अस्पताल में व्यवस्था कैसी है। इस दौरान श्री खन्ना ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। यदि कोई परेशानी है तो जिला प्रशासन इस संबंध में वार्तालाप कर सकता है। जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने श्री खन्ना को कोविड-19 को लेकर उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि प्रशासन कड़ाई के साथ कोरोना के नियमों का पालन करा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद गाजियाबाद में 583 कोविड-एक्टिव केस हैं, जिनमें 312 व्यक्ति होम कोरंटाईन एवं 228 व्यक्ति अस्पताल में हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए 1488 लैंड उपलब्ध है, जिनमें 518 सरकारी चिकित्सालय एवं 970 निजी चिकित्सालय में व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि एकीकृत कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों से निरंतर स्तर पर दो बार वार्तालाप करते हुए जानकारी प्राप्त की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵