back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुगृह धनराशि पाने को परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठी मृतक संविदा लाइन मैन की पत्नी

चित्रकूट,20 मार्च (हि.स.)। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल के अधिशाषी अभियंता को कडा पत्र लिखने के बाद भी एक्सईएन विद्युत ने संविदा लाइनमैन मृतक राजेश कुमार की पत्नी सुधा देवी छीतूपुर थाना बहिलपुरवा को अनुगृह धनराशि नहीं दी। इससे क्षुब्ध पीड़िता सुधा देवी शनिवार से पटेल तिराहे पर आमरण अनशन में बैठ गई है। शनिवार को आमरण अनशन पर बैठी पीड़िता सुधा देवी ने बताया कि उसके पति राजेश कुमार संविदा लाइनमैन की मृत्यु विद्युत कार्य करते समय हो गई थी। परिषद के शासनादेश के बाद भी पीड़िता को अनुगृह धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। मृतक आश्रित का भुगतान पाने को पीड़िता ने अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल से भेटकर गुहार लगाई थी। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन विद्युत को पत्र लिखकर कहा था कि बीस मार्च तक पीड़िता का भुगतान कर दें। अन्यथा की दशा में पीड़िता के आमरण अनशन पर बैठने के वे खुद उत्तरदायी होंगे। पीड़िता शनिवार से अपने दो बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गई है। पीड़िता को अधिशाषी अभियंता विद्युत ने अभी तक अनुगृह धनराशि पांच लाख रुपया नहीं दिया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री आशीष कुमार पाण्डेय ने भी सुधा देवी को अनुगृह धनराशि देने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵