back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोरी के अंदेशे पर बंधक बना युवक को गांव वालों ने दी तालिबानी सजा,वीडियो हुआ वायरल

चित्रकूट,12 जून(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो खासा वायरल हो रहा है। पांच दिनों पूर्व का बताये जा रहे वीडियो में चोरी करते पकड़े जाने पर युवक की जमकर पिटाई करने के बाद सिर मुंडवा दिया गया था। धर्म नगरी चित्रकूट में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक भूख लगने पर बिना बुलाए शादी में भूख मिटाने पहुंच गया था। उसे चोर समझकर न सिर्फ बुरी तरह पीटा गया बल्कि तालिबान की तरह उसके सिर के बाल बनवा कर उसके बदन पर चोर लिख दिया और फिर घंटों अमानवीय ढंग से इस तरह पिटाई की गई। जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। अमानवीयता की सारी हदें पार करने वाली यह सनसनीखेज मामला चित्रकूट के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। चोरी करने गए युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़ कर बंधक बना उसकी बेरहमी से पिटाई की है। पिटाई के बाद युवक के सिर और आंखों के बालों को बनाते हुए गंजा कर दिया है। इसके बाद उसके शरीर पर कलर से चोर लिख दिया है जिसका वीडियो बना किसी ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। बताया जा रहा है शहर कोतवाली क्षेत्र के भैरव पागा मोहल्ले का रहने वाला युवक जंगेस चोरी करने के लिए शहर के अमानपुर मोहल्ले गया हुआ था। जहां चोरी करते वक्त कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसे तालिबान सजा दी है। युवक को कई घंटों तक बंधक बना उसकी जमकर पिटाई करते रहे और बाद में उसको गंजा कर दिया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लगभग 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित चोर ने आरोप लगाते हुए बताया है कि वह बिना निमंत्रण के भूख के कारण उनके शादी में खाना खाने चला गया था। जिस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसको बेरहमी से बंधक बना पिटाई की और उसे तालिबानी सजा दी । वही सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।अमानवीय कृत्य करने वालो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵