back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Badaun Double Murder: आरोपी साजिद के चंगुल से बचे तीसरे भाई ने सुनाई पूरी कहानी, ‘मैं धक्का देकर भाग गया’

Badaun Double murder case: उत्तर प्रदेश के बदायूं डबल मर्डर को अंजाम देने वाले हत्यारे साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं में पड़ोसी के दो बेटों को मारने वाले साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। Badaun Double Murder में जिंदा बचे तीसरे भाई युवराज ने बताया कि वो कैसे आरोपी के चंगुल से भाग पाया। युवराज ने बताया कि साजिद ने उसके बड़े भाई से चाय और छोटे भाई से पानी मंगवाया था।

जब बड़ा भाई चाय लेकर आया तो साजिद ने उसे मार दिया, इसके बाद जब छोटा भाई आया तो उसने उसे भी मार दिया। छोटे भाई की चीख सुनकर युवराज छत की तरफ भागा। तब साजिद छत का दरवाजा बंद कर रहा था, उसे देखकर वो उसे भी मारने को भागा था। तब उसने धक्का मारकर साजिद से खुद को छुड़ाया और बचने में कामयाब रहा।

पुलिस उससे जुड़े संभावित ठिकानो में छापे मार रही है

वहीं मृतक बच्चों के पिता विनोद सिंह ने साजिद के भाई जावेद के खिलाफ बदायूं के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज करा दी है। इस एफआईआर में साजिद के साथ साथ जावेद को आरोपी बनाया गया है। इसमें से एक आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस अब जावेद की तलाश में लग गई है। पुलिस उससे जुड़े संभावित ठिकानो में छापे मार रही है।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो साजिद घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी

वहीं बरेली जोन के आईजी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की बेहरमी से हत्या की गई है। आरोपी साजिद खून से लथपथ मौके से भाग गया था। हमारी टीम को जैसे ही पता चला तो उसका पीछा किया गया तो वह शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया। उसने पुलिस पर फायर किया, जिसपर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो साजिद घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी। आईजी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस एनकाउंटर को हमारी एसओजी और थाना पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अंजाम दिया।

बच्चों की मां संगीता ने बताया

बच्चों की मां संगीता ने बताया कि साजिद उनके घर आया था और अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा था। जिसे हमने 5 हजार रुपये दे दिए थे। उसके बाद वह कहने लगा कि तबियत ठीक नहीं लग रही है। ऐसा कहते हुए साजिद ऊपर चला गया। जहां उसने मेरे दोनों बेटे आयुष (12) और आहान (6) की हत्या कर दी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...