back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

15 हजार फीट ऊंचाई पर शहीद हुआ मेरठ का लाल, अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब

मेरठ, 30 मई (हि.स.)। उत्तरी सिक्किम में 15 हजार फीट ऊंची चोटी पर ड्यूटी करते हुए मेरठ के लाल कैप्टन श्रेयांश कश्यप शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान कैप्टन की ह्दय गति रुकने से मृत्यु हो गई। रविवार को मटौर गांव में ही गमगीन माहौल में शहीद को अंतिम विदाई दी गई। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। मटौर गांव में स्थित पावर ग्रिड काॅलोनी निवासी शिव गोविंद सिंह पावर ग्रिड में तैनात है। वह इस समय अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उनका बेटा कैप्टन श्रेयांस कश्यप इस समय सेना की 27 माउंटेन डिवीजन के साथ उत्तरी सिक्किम के योंग्दी में तैनात था। वह 15 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात थे। 27 मई को ड्यूटी के दौरान कैप्टन श्रेयांश कश्यप के सीने में दर्द होने पर उन्हें छंगथांग स्थित 327 फील्ड अस्पताल में ले जाया गया। 28 मई की रात को कैप्टन श्रेयांश ने अंतिम सांस ली। शनिवार की देर रात स्वर्गीय कैप्टन श्रेयांश के पिता सिक्किम से उनका पार्थिव शरीर लेकर मेरठ आ गए। रविवार को मटौर गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। शव यात्रा में शामिल लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। शहीद के परिवार में पिता शिव गोविंद सिंह, माता सीमा सिंह, बहन सृष्टि और भाई शिवांश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कैप्टन श्रेयांश बहुत ही मिलनसार और अच्छे स्वभाव के थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...