back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यमुना में स्नान करने जा रहे मंदिर के पुजारी को किया अधमरा

बागपत, 24 मई (हि.स.)। छपरौली थाना क्षेत्र के जागोस गांव में सोमवार को एक मंदिर के पुजारी को यमुना स्नान करने जाते समय कुछ लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पुजारी के पिता ने दो नामजद करते हुए तीन के खिलाफ छपरौली थाने पर तहरीर दी है। जागोस गांव में राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित शिवम पर लोगों ने हमला बोल दिया। पंडित शिवम यमुना में स्नान करने के लिए गया था, इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने पुजारी को घेर लिया। यमुना में नहाने का विरोध करते हुए धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से पीटकर पुजारी को अधमरा कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह युवकों के चंगुल से पुजारी को बचाया। किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी पंडित शिवम को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिटाई से पुजारी के पैर की हड्डी तक टूट गई है।घायल शिवम के पिता पंडित राजाराम ने तीन आरोपितों के खिलाफ थाना छपरौली पर तहरीर दी है। इस मामले में छपरौली थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा का कहा कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/गौरव

Advertisementspot_img

Also Read:

तौलिए पर क्यों बनी होती है ये लाइन, सिर्फ डिजाइन ही नहीं खास है इसका मतलब

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टॉवल एक ऐसी चीज है जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर इसकी बनावट की बात की...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵