the-old-kanshi-ram-colony-uprooted-the-peepal-plants-anarchism
the-old-kanshi-ram-colony-uprooted-the-peepal-plants-anarchism

पुरानी कांशीराम कालोनी में पीपल के पौधों को उखाड़ फेंकते हैं अराजकतत्व

लखनऊ, 15 मई (हि.स.)। हंस खेड़ा क्षेत्र की पुरानी काशीराम कॉलोनी में बने पुलवामा पार्क में स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए पीपल के पौधों को अराजकतत्वों द्वारा उखाड़ फेंका जा रहा है। इस बाबत नगर निगम के अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने सूचित किया है लेकिन मौके पर कोई सक्रियता नहीं है। पुराने काशीराम कॉलोनी निवासी शिवबालक मिश्रा ने बताया कि उनके कॉलोनी में नगर निगम का पार्क है। जिसे पुलवामा शहीदों के नाम पर पुलवामा पार्क नाम दिया गया है। इस पार्क में स्थानीय लोगों द्वारा जब भी ऑक्सीजन युक्त पेड़ों के पौधे लगाए जाते हैं तो कुछ अराजकतत्वों द्वारा उन्हें उखाड़ कर फेंक दिया जाता है। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए टी गार्ड को भी अराजक तत्व उखाड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि पार्क की दीवारों को भी अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है। पार्क के भीतर सुंदरीकरण का कार्य बाकी है लेकिन स्थानीय लोग अपने स्तर से स्वच्छता बनाकर रखते हैं। पार्क से सटे जलकल पंप के ऑपरेटरों द्वारा टूटी हुई दीवार की तरफ से भारी वाहन भी लाकर पार्क में खड़ा किया जाता है। हंस खेड़ा निवासी अरुण ने बताया कि इस पार्क में कोरोना से मृत हुए विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने भी पौधे लगाए थे। पीपल का पौधा बड़ा होकर भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देता है। किंतु यहां जब भी पौधे लगाए जाते हैं, अराजक तत्व उसे उखाड़ देते हैं।इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र व्यवहार भी किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in