back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“2022 में खेला होई“ सपा का चेहरा उजागर हुआ – देवेन्द्र मिश्र

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर आम जनता को भयभीत करने का प्रयास प्रयागराज, 26 जून (हि.स.)। भाजपा काशी क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ संयोजक देवेन्द्र नाथ मिश्र ने समाजवादी पार्टी द्वारा प्रायोजित वॉल राइटिंग “2022 में खेला होई“ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे समाजवादियों का असली चरित्र उजागर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प.बंगाल की तर्ज पर हिंसात्मक संदेश देकर आम जनता को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डॉ. वीके सिंह के नामांकन में शामिल होने के पश्चात उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देवेन्द्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश भर के सभी जिलों में भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। अपनी हार के पूर्वानुमान से भयभीत सपाई अनर्गल आरोप लगाकर अपनी हार स्वीकारने से भाग रहे हैं। जनता का पूरा समर्थन भाजपा को है और जनहित के काम से पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के ऐतिहासिक विकास कार्यों की शृंखला और अराजकता पर नकेल कसने पर बौखलाए सपाई इस तरह के आरोप और अप्रत्यक्ष धमकी पर उतर आए हैं, इससे प्रदेश की जनता को सतर्क रहना होगा। मिश्र ने कहा कि मिशन 2022 में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनना तय है। आज सपाई गुंडागर्दी, हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, कब्जा आदि के उद्योग धंधे बंद होने से बेरोजगार हो गए है। ऐसी बातों से भाजपा समेत अन्य दलों को भी सचेत रहना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵