back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घोटालों की दरारों को छिपाने में नाकाम हो रहा भ्रष्टाचार का लेप

मीरजापुर, 28 जून (हि.स.)। वाराणसी से हनुमना सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही फोरलेन सड़क के सीसी रोड निर्माण में भी बड़े पैमाने पर गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई गई हैं। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सीसी रोड को पुनर्निर्माण के लिए ड्रिल मशीन से तोड़ा जा रहा है। इसका सबूत है, लहंगपुर से भैसौड़ बलाय पहाड़ तक फोरलेन के सीसी रोड में आई दरार। अनियमितता छिपाने के लिए निर्माण कम्पनी ने रसायन का लेप भी किया लेकिन घोटाले की दरारों को भ्रष्टाचार का लेप भी छिपाने में नाकाम साबित हो रहा है। लगभग 40 किलोमीटर के इस हिस्से में एक दर्जन से अधिक दरारें हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में लगभग दस वर्षो तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों से मुक्ति दिलाने के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार ने वाराणसी से लेकर हनुमना बार्डर तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराने के लिए 2347 करोड़ का भारी भरकम बजट स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रयास से स्वीकृत की थी। लगभग 125 किमी लम्बी सड़क पर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा कई नहरों और नदियों पर ओवरब्रिज पुलों व बाईपास रोड का निर्माण भी हो रहा है। लालगंज से बरौंधा के मध्य चेरुईराम व बस्तरा पांडेय गांव के पास फोरलेन रोड पर दरार पड़ने से क्षतिग्रस्त सीसी रोड को दुबारा बनाने के लिए ड्रिल मशीन से तोड़ा जा रहा है। लेकिन चकत्ती देकर बनने वाली सीसी रोड कितना टिकाऊ होगी, यह भविष्य के गर्भ में है। बस्तरा पांडेय गांव के वकील पांडेय का कहना है कि सीसी रोड निर्माणाधीन के शैशवावस्था में ही जब सीसी रोड दरार पड़ने से बैठ जा रही है तो आगे चल कर कितना टिकाऊ होगी। उधर बरौंधा बेलन नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के प्लेटों को ड्रिल मशीन से तोड़ने के बाद अब नीचे लगाई गई सरिया के जाल को काट कर हटाया जा रहा है। सीनियर कंस्ट्रक्शन मैनेजर डीबीएल बृजेश कुमार ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं है। कंस्ट्रक्शन में दस फीसदी की गुंजाइश बनी रहती है। रोड अभी हैंडओवर नहीं की गई है। कही भी गड़बड़ी मिलती है तो उसका त्वरित मरम्मत कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...