back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में खाली पड़े थे बेड, स्ट्रैचर पर लिटा रखे थे मरीज

– मरीजों की हालत देख जिलाधिकारी ने लगाई फटकार, बैड पर शिफ्ट करा कर कहा, अमानवीय व्यवहार अक्षम्य झांसी, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने नगर आयुक्त के साथ महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड एल-3 वार्ड का निरीक्षण किया। एल-3 वार्ड में खाली पलंग पड़े थे जबकि मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाया गया था। यह देख जिलाधिकारी का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उन्होंने स्टाॅफ को फटकार लगाते हुए तुरंत मरीजों को बेडों पर भर्ती कराया। भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना और और मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में कोविड एल-3 वार्ड के निरीक्षण पर जिलाधिकारी ने खाली बेड मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल लाबी में तथा स्ट्रेचर पर लेटे मरीजों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा अमानवीय व्यवहार क्षम्य नहीं होगा। आप सभी संवेदनशून्य हो गए हैं, इतनी भी सहानुभूति नहीं है कि खाली बेड पर मरीजों को पहुंचा दिया जाए। उन्होंने अगले दो दिनों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज में 40 वैंटीलेटर और 50 बेड बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दो वेंटीलेटर मिलिट्री हॉस्पिटल से तथा जनपद ललितपुर से 10 तथा जिला अस्पताल से पांच वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन कोविड प्रबंधन को लेकर बेहद गंभीर है और हर वह प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आप तनाव पर अंकुश रखें और इस भीषण महामारी के दौरान डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के मनोबल और मेहनत को बढ़ाने में सहयोग करें। मेडिकल कॉलेज में मैनपावर जल्द बढ़ाए जाने के साथ ही जिला अस्पताल के डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज अटैच किया जा रहा है, जहां वह अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से एक ही स्थान पर अधिक मरीजों का सभी सुविधाओं के साथ इलाज किया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कालेज में मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए एमएलबी वार्ड 10 को एल-2 सुविधायुक्त वार्ड बनाया गया है। इसी क्रम में जनपद में सभी सरकारी एल-2 हॉस्पिटल में पर्याप्त बेड के साथ ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि आने वाले मरीजों को प्राथमिकता से भर्ती किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज सहित समस्त सरकारी एल-2 हॉस्पिटल में पुलिस फोर्स लगाए जाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ एस एन सेंगर, डॉ अंशुल जैन, डॉक्टर सचिन माहौर, डॉक्टर नीरज बनोरिया सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵