जौनपुर, 07 मार्च (हि.स.)। नरेंद्र मोदी विचार मंच की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने गांव में बूथ लेवल पर जानकारी एकत्रित करें और लोगों को मोदी के विचार से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी विचारधारा को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने मिशन न्यू इण्डिया के बारे में व भारत को परम वैभव पर ले जाने को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था में लगे जांबाज जवानों का भी उत्साह वर्धन किया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। तभी पीएम का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रान्त प्रिय रंजन तिवारी, प्रदेश महामंत्री, संगठन मंत्री ने भी लोगों को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी विचार मंच जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विश्व प्रकाश श्रीवास्तव को प्रौद्योगिकी एवं सुचना का जिलाध्यक्ष व अजीत गुप्ता को केराकत तहसील का अध्यक्ष बनाया व नियुक्ति पत्र भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप मौर्य, जिला महामंत्री डॉ. सुनील कुमार सिंह, जिला मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त




