सुलतानपुर -15 जनवरी जनपद सुलतानपुर में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद सुलतानपुर द्वारा रात्रि कर भ्रमण कर शीतलहर व ठंड से ठिठुरते हुए जीवन को कंबल प्रदान कर, उन्हें राहत देने का प्रयास किया, इस क्रम में रेड क्रॉस के वालिंटियर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, दीवानी, कलेक्टरी, जिला अस्पताल आदि स्थलों पर पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करते दिखाई दे रहे हैं।
District Sultanpur IMG_20240115_WA0188.jpg
बताते चलें कि सेवा समर्पण का भाव को देखते हुए आज रात्रि शीतलहर में माननीय जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, डॉ0 डी.एस. मिश्रा चेयरमैन के मंशानुरूप डॉ0 चन्द्रभान सिंह सचिव के संरक्षण में विवेक सिंह, शिवांचल, सिद्धार्थ आदि युवा रेड क्रॉस वालेंटियर शीतलहर से जनजीवन को बचाने निकले, सचिव डॉ0 चन्द्रभान सिंह जी ने बताया कि रेड क्रॉस द्वारा पिछले कई वर्षों से सेवा के सच्चे हकदार की तलाश कर समय-समय पर उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने का काम करते हैं। विवेक सिंह ने बताया कि शीतलहर से जन-जीवन को बचाने की ये मुहिम माननीय जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष , डॉ0 डी. एस. मिश्रा चेयरमैन के उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा से किया जाता है।
Sultanpur IMG_20240115_WA0191.jpg
इस अवसर पर संस्था के प्रयागराज माघ मेला प्रभारी उत्तर प्रदेश जय प्रकाश शुक्ल ने सभी वालिंटियर को उनके इस प्रयास की बधाई देते हुए, भविष्य में इस प्रकार के कार्य निरंतर करने की शुभकामना दी।





