back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sultanpur News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की ड्यूटी में लगे अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए सख़्त आदेश

जिलाधिकारी द्वारा अयोध्या में रामोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत साफ-सफाई, यातायात, रूट डायवर्जन आदि का निरीक्षण कर लिया गया जायजा।

सुलतानपुर, रफ्तार डेस्क। 21 जनवरी जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा अयोध्या में रामोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत टॉटियानगर, द्वारिकागंज, कटका, कूरेभार बाजार होते हुए जमोली बार्डर तक जमोली बार्डर से वापस, पयागीपुर, अमहट चौराहा से होते हुए नगर क्षेत्र में निरीक्षण कर साफ-सफाई, यातायात, रूट डायवर्जन आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

District Magistrate Checking IMG_20240121_WA0074.jpg

जिलाधिकारी महोदया द्वारा रूट डायवर्जन क्षेत्र टॉटियानगर चौराहा से आजमगढ़ की ओर, कूरेभार से अकबरपुर रोड की ओर, कूरेभार से बाईपास होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित आदि रूट डायवर्जन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व ड्यूटी पर लगे सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिनके पास अयोध्या जाने का पास हो उन्हीें को अयोध्या की ओर जाने दें, जिनके पास कोई पास न हो उन्हें रूट डायवर्जन क्षेत्र से बाहर जाने को कहें। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन सावधानी पूर्वक करें, किसी भी प्रकार की यातायात समस्या न होने पाये। उन्होंने कहा कि आने जाने वाले आम जनमानस को किसी भी प्रकार असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि सभी के आईडी व पास का मिलान जरूर करें। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था में लगे मोबाइल वैन को लगातार भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर सी.पी. पाठक, एआरटीओ नन्द कुमार, यातायात निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵