back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निबंध प्रतियोगिता की विजेता बालिकाओं को एसएसपी ने किया सम्मानित

फिरोजाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता एवं समाज द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयास विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के साथ सात्वना पुरूस्कार के लिये चयनित बालिकाओं को एसएसपी द्वारा सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता एवं समाज द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयास विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिमसें जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने स्वरचित एवं स्वलिखित विचार लिखने थे। जिसमें कुल 208 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि समस्त निबंधों का गहनतापूर्वक परिशीलन करने के उपरांत शिवी अग्रवाल पुत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल बडा बाजारा शिकोहाबाद ने प्रथम, अलीशा पुत्री शाकिर हुसैन कटरा सुनारान फिरोजाबाद ने द्वितीय व सौम्या यादव पुत्री उमेश बाबू मलिखानपुर शिकोहाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही सोनम कठेरिया पुत्री रामविलास कठेरिया ओमनगर, वर्तिका पुत्री शीलेन्द्र कुमार मक्खनपुर व समृद्वि उपाध्याय पुत्री हेमंत उपाध्याय को सात्वना पुरूस्कार हेतु चयनित किया गया है। एसएसपी अजय कुमार ने सोमवार को सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बने Sir James Anderson, विंडसर कैसल में मिला ब्रिटिश नाइटहुड का सम्मान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵