back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगे डीजल-पेट्रोल के विरोध में घोड़े-तांगे पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ता

मेरठ, 22 जून (हि.स.)। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। घोड़े-तांगे पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता घोड़े-तांगे पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में ’पेट्रोल-डीजल जनता पर भारी, आओ करें तांगे की सवारी’ नारे लिखी तख्तियां ली हुई थी। सपा कार्यकर्ताआंओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों पर भारी बोझ डाल रही है समाजवादी पार्टी किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं की मांगों को सड़क से लेकर संसद तक उठा रही है। जनता का भला केवल समाजवादी पार्टी की सरकार ही कर सकती है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में देकर डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विजय, रफीक, अजय कुमार, मतीन, संजीव सिरोही आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल मार्केट पर साफ दिखने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵