सपा-रालोद गठबंधन अवसर व अराजकतावादी, इससे मुक्ति जरूरी: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में अब नई क्रांति होगी है। विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए हम यहां आए हैं।
सपा-रालोद गठबंधन अवसर व अराजकतावादी, इससे मुक्ति जरूरी: योगी आदित्यनाथ

मेरठ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-रालोद का गठबंधन अवसरवादी व अराजकतावादी गठबंधन है। यह गठबंधन हर अराजकता की जड़ है। अब इस अराजकतावादी जड़ में मट्ठा डालने का काम किया जा रहा है, इससे इन लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में नगर निगम का वोट भाजपा के पक्ष में पड़ा होता तो मेरठ की नई पहचान बन गई होती। हमने पैसे की कमी नहीं आड़े आने दी, लेकिन पैसे का सदुपयोग अत्यंत आवश्यक है।

विपक्ष पर साधा निशाना

जिमखाना मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में अब नई क्रांति होगी है। विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए हम यहां आए हैं। सपा, बसपा ने मेरठ को सोतीगंज की कालिख दी। भाजपा सरकार में सोतीगंज का कलंक शांत हुआ। अब मेरठ में शांति है। अब मेरठ और उत्तर प्रदेश नए विकास के दौर से गुजर रहा है। उत्तर प्रदेश की पहचान सुशासन, विकास, राष्ट्रवाद के आधार पर बन रही है। अब उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्फ्यू के लिए कोई जगह नहीं है। अब कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है। अब ‘उत्सव’ उत्तर प्रदेश की पहचान बनते हैं, ‘माफिया’ नहीं। विकास के पथ पर नए मानक स्थापित करने को उत्तर प्रदेश ने छलांग लगाई है।

भारत के बारे में बदली दुनिया की धारणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण भारत के बारे में दुनिया की धारणा बदली है। अब दुनिया में भारत ऐसे देश के रूप में पहचान बन चुकी है, जिसके पास सभी समस्याओं का समाधान है। दुनिया के देश अब भारत के बारे में सकारात्मक भाव रखते हैं। 2014 से पहले भारत के बारे में दुनिया की धारणा अलग थी, अब सोच में परिवर्तन आया है। भारत में भी विकास कार्य, गरीब कल्याणकारी कार्य हो, सभी में देश अग्रणी है।

दो वर्ष बाद छह घंटे में पहुंचेंगे मेरठ से प्रयागराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ को दिल्ली से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बन गया। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल यात्रा को और आसान कर देगी। दो वर्ष बाद गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी छह घंटे में पूरी की जा सकेगी। मेरठ परंपरागत खेल उद्यम दुनिया में छा रहा है। लाखों लोगों को काम मिल रहा है और मेरठ को नई पहचान मिल रही है।

2017 से पहले सपा-बसपा-लोकदल की पहचान है सोतीगंज

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले सपा-बसपा और लोकदल की पहचान है सोतीगंज। अब मेरठ को सोतीगंज के कलंक से मुक्ति मिल गई है। प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बन रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज की ओर भी प्रदेश बढ़ रहा है। 1857 में क्रांति की ज्वाला मेरठ से प्रज्ज्वलित हुई थी। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय को आधुनिक रूप देखकर धन सिंह कोतवाल के नाम पर रखा है। बुद्ध पूर्णिमा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल उत्तर प्रदेश में है। उन्हें सरकार द्वारा विकसित किया जा रहा है। कपिल वस्तु, सारनाथ, कुशीनगर, कौशांबी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा जा रहा है। छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में 54 लाख गरीबों को एक-एक आवास दिया गया है। ये आवास सपा-बसपा शासन में भी मिल सकते थे, लेकिन विकास उनकी सोच में नहीं था।

होली-दीपावली पर गरीबों को निःशुल्क सिलेंडर मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली और होली पर गरीबों को निःशुल्क गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। 10 करोड़ रुपये लोगों को आयुष्मान भारत योजना का कवर मिला है। ये काम भी 2017 से पहले हो सकते थे, लेकिन उस समय के सत्ताधारियों को किसी से कोई मतलब नहीं था। वे अवसरवादी थे और अराजकता पैदा करते थे। गरीबों की योजना में डकैती डालकर अपना और अपने गुर्गों का पेट भरते थे। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। 2017 से पहले की तस्वीर से भिन्न थी। नगर निकाय कूड़े के ढेर दिखाई देते थे, आज शहर स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। शोहदों के आतंक की बजाए सेफ सिटी हो रही है। ये अवसरवादी और तमंचावादी भी थे। युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाते थे। आज युवाओं के हाथों में टेबलेट हैं। 2017 से पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। अब अपराधी और माफिया सिर झुकाकर और गले में तख्ती डालकर चल रहे हैं।

तारतम्य बैठाने वाला बोर्ड बनाए

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है। डबल इंजन की सरकार विकास के लिए पैसा भेज सकती है, लेकिन पैसे के सही इस्तेमाल के लिए डबल इंजन के साथ तारतम्य बैठाने वाला बोर्ड होना चाहिए। इसके लिए भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ उनका पूरा बोर्ड जिताकर भेजिए। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। सेफ और स्मार्ट सिटी के लिए डबल इंजन सरकार पैसा उपलब्ध कराएगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in