back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिल्कीपुर उपचुनाव में नतीजों से पहले SP सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा, बीजेपी की बढ़ी टेंशन

उत्तर प्रदेश स्थित फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर ऐसा दावा कर दिया है जिससे बीजेपी की नींद उड़ गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी की सुबह 8 बजे से आने शुरू होंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मिल्कीपुर में इतिहास लिखा जाएगा और यह सीट सपा ही जीतेगी।

अवधेश प्रसाद बोले- ‘लाख गुंडई के बाद भी सपा जीतेगी’

फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा की जीत तय है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही सत्ता पक्ष ने चुनाव में धांधली की कोशिश की हो, लेकिन जनता सपा के साथ है। उन्होंने कहा, “लाख गुंडई के बाद भी सपा जीतेगी और मिल्कीपुर इतिहास बनाएगा।”

अखिलेश यादव ने भी लगाए धांधली के आरोप

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस उपचुनाव में भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रशासन और निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग किया। अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी पार्टी ने निर्वाचन आयोग को लगभग 500 शिकायतें दी हैं, जिसमें फर्जी मतदान, सपा एजेंटों को डराने और बूथ से भगाने की बात कही गई है। लेकिन, चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने भाजपा पर जाति के आधार पर अधिकारियों और मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात करने का भी आरोप लगाया।

बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी के पास थी, और वह इसे बरकरार रखना चाहती है। दूसरी ओर, भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। अब भाजपा इसे जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। 65.25% हुआ मतदान, अब सबकी नजर नतीजों परनिर्वाचन आयोग के मुताबिक, 5 फरवरी को हुए मतदान में 65.25% वोटिंग हुई। अब सभी की नजर 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी है। देखना होगा कि सपा अपनी सीट बचा पाती है या भाजपा इस उपचुनाव में वापसी करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...