back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्यकर्ता पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल डीसीपी से मिला

वाराणसी,15 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वरुणापार विक्रांत वीर (आईपीएस) से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सिकरौल वार्ड के युवा पार्टी नेता मो0 आलम सहित कई युवकों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने एवं उनके परिवार के महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग कर इसका ज्ञापन भी दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने पुलिस उपायुक्त को पूरे प्रकरण की जानकारी भी दी। इसमें एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्‍ली की SAU यूनिवर्सिटी में छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजधानी नई दिल्ली के South Asian University में एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत सामने आई...
spot_img

Latest Stories