लखनऊ, 18 मई(हि.स.)। देश स्तर पर पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दुस्थान समाचार के वरिष्ठ निदेशक अच्युतानंद मिश्र के पुत्र राघवेंद्र के निधन के 10 दिन भी नहीं हुए थे कि आज उनकी पुत्रवधू मंजुला का लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। अच्युतानंद के भतीजे और पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मंजुला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी और उपचार चल रहा था। आज उन्होंने अस्पताल में ही अपनी अंतिम सांसें ली। अच्युतानंद मिश्र के परिवार में पुत्र और फिर पुत्रबधू के निधन पर शिक्षा जगत, पत्रकारिता क्षेत्र एवं राजनीतिक क्षेत्र के तमाम लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद




