back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा नेता से अभद्रता करने पर सिपाही निलम्बित, दारोगा लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर, 27 मई (हि.स.)। जिला अस्पताल में भाजपा नेता के साथ हाथापाई और अभद्रता के आरोप में एसएसपी ने शुक्रवार को एक सिपाही को निलम्बित और दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि गुरुवार को अस्पताल में पुलिसकर्मियों पर भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन से हाथापाई और अभद्रता का आरोप लगाया था। भाजपा नेता के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर समर्थकों ने शहर कोतवाली में धरना दिया। अब मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मिगलाना रोड निवासी सुनील दर्शन भाजपा के जिला मंत्री हैं। उनका कहना है कि गुरुवार को वह एक काम से जिला अस्पताल में गए थे। उनकी स्कूटी और पुलिस की गाड़ी में टक्कर हो गई। इस मामले में पुलिसकर्मियों का उनसे विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता के साथ हाथापाई और अभद्रता की। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें शहर कोतवाली ले आए। सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को जानकारी दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपित सिपाही राहुल को निलम्बित कर दिया और दारोगा जयप्रकाश भास्कर को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵