back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली के तारों में स्पार्किंग से किसानों की छः बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद पहुँची दमकल विभाग गाड़ी औरैया, 08 अप्रैल (हि. स.)। गुरुवार को बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से खेत में खड़ी फसल जल गई। किसानों ने जब तक फायर ब्रिगेड को सूचना देकर लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक छः बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। दिबियापुर थाना के लखनपुर गांव में रूप नारायण दुबे के खेत में चार बीघा गेंहू की फसल तैयार थी। उसी के बगल में जयराम की दो बीघा में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। गुरुवार को तेज हवा से खेत के ऊपर से निकले बिजली के तारों में टकराव के कारण चिंगारी निकलने लगी। तारों से गिरी चिगारी से देखते ही देखते गेहूं की फसल भयावह रूप से जलने लगी। खेत से उठती लपटें देख आसपास के किसान शोर मचाते हुए पानी का इंतजाम कर आग बुझाने में जुट गए। किसानों को शंका थी कि कहीं आग ने और विकराल रूप लिया तो उनकी फसलों को भी नुकसान होगा। फोन कर दमकल टीम को सूचना दी गई। लेकिन आग बुझने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुची।तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक रूप नारायण दुबे की चार बीघा की गेहूं और जयराम की दो बीघा गेंहू फसल जल कर राख हो गई।ग्रामीणों में लखनपुर फीडर के बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर रोष व्याप्त है। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵