back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीराम जन्मोत्सव: श्रीराम लला दरबार में सिर्फ परंपरा का होगा निर्वाह: चंपत राय

अयोध्या, 18 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम का जन्मोत्सव बेहद सादगी के साथ परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री एवं विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय ने रविवार को कहा कि सबसे पहले परिवार की सुरक्षा, बुजुर्गों की सुरक्षा, उनकी सुरक्षा होने से घर में आनंद रहेगा। घर,परिवार, गांव सुखी रहेगा, तो भगवान राम भी प्रसन्न होंगे। इसलिए सभी राम भक्तों से अनुरोध है कि घर में रहकर भगवान श्री राम की आराधना करें और राम जन्मोत्सव घर में ही मनाएं। इस बार श्रीराम जन्म उत्सव में भगवान श्रीराम से आरोग्य का वरदान मांग रहे हैं। यदि श्रीराम जन्मोत्सव में भीड़ इकट्ठा हुई तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सरकार का जो निर्णय है वह समाज की रक्षा के लिए है। सभी लोगों को सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। इसमें खुद की भलाई है। पूजा-पाठ, घर में ही रहकर कीजिए। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के जन्म उत्सव श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निर्देशन में परंपरागत तरीके से सादगी के साथ मनाया जाएगा और प्रसाद का वितरण भी होगा। लेकिन इस चीज का खास ध्यान रखा जाएगा की कोरोना संक्रमण को रोका जाए। संक्रमण का किसी तरीके का प्रसार न हो। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵