back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के बदायूं में चौंकाने वाली घटना, GPS से गुमराह होकर तीन लोगों ने गंवाई जान, नदी में गिरी कार

GPS सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए खालपुर-दातागंज मार्ग पर जा रही कार क्षतिग्रस्त पुल पर चढ़ 50 फीट नीचे रामगंगा नदी में गिरी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज बदायूं में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन लोगों की चली गई जान। जब सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे तीन लोग एक निर्माणाधीन पुल पर गिर गए। जीपीएस की मदद से नेविगेट किए जाने के कारण कार क्षतिग्रस्त पुल पर चढ़ गई जिसके बाद दुर्घटना का शिकार होकर 50 फीट नीचे रामगंगा नदी में गिर गई । क्षतिग्रस्त वैगन आर को जब ग्रामीणों ने देखा तो उसे रामगंगा नदी से बाहर निकाला गया। तब तक उसमें सवार दो भाइयों सहित तीनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह दुख:द घटना सुबह करीब 9.30 बजे जिले के खालपुर-दातागंज मार्ग पर हुई, इस घातक दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क मार्ग से यात्रा करते वक्त अक्सर लोग अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचने जीपीएस का इस्तेमाल करते है। 

बाढ़ के कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था

  

क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर ने बताया, साल की शुरुआत में ही बाढ़ के कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था। किंतु इस बदलाव को जीपीएस में अपडेट नहीं किया गया था। फलस्वरुप ड्राइवर गुमराह हो गया और उसे पता ही नहीं चला कि पुल असुरक्षित है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दुखी परिजनों ने बताया कि वे गूगल मैप पर ही निर्भर थे। और जैसे ही कुछ समझ पाते तब तक वे इसका शिकार हो गए आमतौर पर सभी कहीं पहुचनें जीपीएस का ही इस्तेमाल करते हैं आज जो कुछ भी हुआ उसकी पूरी जिमेद्दार विभागीय अधिकारी है जिन्होने अधूरे पूल के निर्माण को बिना किसी सूचना के छोड़ दिया गया और आने-जाने वाले वाहनों को सावधान करने कोई बैरिकेड नहीं लगाए इसमें प्रशासन की ही पूरी लापरवाही हैं। उन्होनें आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगो के खिलाफ कारवाई की मांग की ताकि भविष्‍य में ऐसी घटना दुबारा ना हो। आशुतोष शिवम ने कहा, “इसके अलावा, निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा अवरोध या चेतावनी संकेत न होने से खतरा और बढ़ गया, जिससे यह जानलेवा दुर्घटना हुई।” दो की पहचान की हो गई हैं। पुलिस तीसरे पीड़ित की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...