back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

कानपुर में एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को घायल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह रईसजादा कोई और नहीं बल्कि तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा है, जिनके परिवार पर 2024 में इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी। उस समय उनकी 16 करोड़ की रॉल्स रॉयस और 100 करोड़ से ऊपर की कारों का कलेक्शन पूरे देश के लिए चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन अब वही रईसी कानपुर की सड़कों पर त्रासदी का कारण बन गई। रविवार को शिवम मिश्रा ने वीआईपी रोड पर अपनी तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी से हादसा मचा दिया, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर लगभग 3:15 बजे की है। जब कानपुर के ग्वालटोली थाना इलाके में वीआईपी रोड के पास एक काले रंग की लैंबोर्गिनी अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि चालक शिवम मिश्रा उसे संभाल नहीं पाए। कार ने रास्ते पर खड़े 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी। एक बुलेट सवार भी टकराने से बच नहीं पाया और हवा में उछलकर दूर गिर गया, जबकि कार का पहिया बुलेट के पास जा गिरा। पीड़ितों ने बताया कि वे वहीं खड़े थे और अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

शिकायत कराने पहुंचे पीड़ितों से बाउंसर्स ने की अभद्रता

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को काफी संघर्ष के बाद शिवम मिश्रा को भीड़ से सुरक्षित निकाला। पीड़ितों का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद कारोबारी के बाउंसर्स ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया और गाली-गलौज की। इस बीच पुलिस ने लैंबोर्गिनी जब्त कर ली है और शिवम मिश्रा को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शिवम मिश्रा और उसके परिवार का परिचय

शिवम मिश्रा कानपुर के जाने-माने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे हैं और अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मार्च 2024 में उनके ठिकानों पर आईटी विभाग की रेड में 150 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। इस दौरान उनके पास से 12 करोड़ की घड़ियां, 7 करोड़ की ज्वेलरी और करोड़ों की लग्जरी कारों का बेड़ा बरामद हुआ। उनके कार कलेक्शन में 16 करोड़ की रॉल्स रॉयस के साथ-साथ लैंबोर्गिनी, फरारी और मैकलॉरेन जैसी सुपरकारें शामिल थीं। शिवम का जन्मदिन भी बेहद भव्य तरीके से मनाया गया था, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हुए, और इसके बाद आईटी विभाग की निगाहें उनके ऊपर गईं।

पीड़ितों ने दर्ज कराई तहरीर, पुलिस जांच जारी

हादसे में घायल हुए लोग फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पीड़ितों ने ग्वालटोली थाने में शिवम मिश्रा के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि हादसे के समय ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा हो सकता है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...