back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहुंचे वैष्णो देवी, बाद में पैसे कर दिए गरीबों में दान

गिरफ्त में आए दोनों लुटेरों के दो साथी मौके का लाभ उठाते हुए भाग निकले हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूट का माल बरामद कर लिया जाएगा।

झांसी,एजेंसी। बबीना व स्वाट पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के दौरान एक ज्वेलर्स को लूटने वाले दो लुटेरों को गोली मारकर घायल कर दिया। पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। एसपी सिटी ने बताया कि लूट की घटना के बाद लुटेरे मां वैष्णो देवी के दर्शन करने और गरीबों को दान करने के लिए गए थे।

750 ग्राम सोने के आभूषण व साढ़े तीन लाख रुपये लूटे

पुलिस अधीक्षक (शहर) ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया की 13 अप्रैल की रात करीब 8:00 बजे वेल कस्बे के निवासी मुन्ना लाल सराफ जब बबीना स्थित अपनी दुकान से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर कर तमंचा अढ़ाते हुए स्कूटी पर रखा उनका बैग जिसमें करीब 750 ग्राम सोने के आभूषण व साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया था। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में ओम बाबू यादव और गिरवर राजपूत को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी चारों लुटेरे वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। वहां पर उन्होंने करीब सवा लाख रुपया खर्च किया और गरीबों को दान किया।

ये आरोपी 2022 में डकैती और अपहरण की घटना को अंजाम दे चुके

पुलिस अधीक्षक(शहर) ने बताया कि ओम बाबू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास है। 2022 में ओम बाबू अपने गैंग के साथ मध्यप्रदेश के दतिया जिले में करीब दो करोड़ की डकैती और अपहरण की घटना को भी अंजाम दे चुका है। इसके अलावा हत्या का प्रयास जैसे कई जघन्य अपराध पंजीकृत है। वहीं, गिरवर राजपूत पर भी हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

लूट का माल बरामद कर लिया जाएगा

उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों लुटेरों के दो साथी मौके का लाभ उठाते हुए भाग निकले हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूट का माल बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लूट की घटना के पीछे सूचना दाता कौन था, उसको भी खंगाला जा रहा है। अभी 210 ग्राम सोना व 24 हजार नगदी बरामद हुई है। शेष बरामदगी के लिए प्रयास जारी है। खुलासे के दौरान उनके साथ सीओ सदर प्रज्ञा पाठक भी उपस्थित रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...