back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन का वैक्सीन सुलभ कराने की मांग

प्रयागराज, 02 जून (हि.स.)। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष लालू मित्तल ने अपर जिलाधिकारी नगर अशोक कनौजिया से निजी अस्पतालों एवं निजी क्षेत्रों में टीकाकरण शुरू कराने का निवेदन किया है। उन्होंने मांग की है कि निजी क्षेत्रों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे सभी को वैक्सीन सुलभ हो जाय। बुधवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस यहां तक कि व्यापारियों को भी टीका लगवाने का सलॉट नहीं मिल पा रहा है और वह निराश होकर सरकारी अस्पतालों से वापस आ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि निजी क्षेत्रों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य बड़े शहरों में लोग भारी मात्रा में निजी क्षेत्रों से वैक्सीन लगवा रहे हैं। यहां तक की लोग कार में बैठे-बैठे बड़ी संख्या में टीका लगवा रहे हैं। जिससे टीकाकरण भी अधिक हो रहा है और निजी क्षेत्रों को रोजगार भी मिल रहा है। मित्तल ने वर्चुअल बैठक में सभी दवा व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह अपने समस्त स्टाफ का टीका लगवाएं, जरूरत पड़े तो उनको छुट्टी भी दें। कोरोना से शहर में व्यापारियों को बहुत अधिक जान माल का नुकसान हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। अपील किया कि बहुत मुश्किल से हमारे प्रयागराज में कोरोना हटा है और एक्टिव 600 से कम हो गए हैं। ऐसी स्थिति में हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम सावधान रहें। बिना मास्क के ग्राहक को सामान ना दें, खुद भी मास्क पहने और दूसरों को भी प्रेरित करें। ऐसा ना हो कि कोरोना के एक्टिव केस अधिक हो जाएं और हम पुनः कोरोना कर्फ्यू का दंश झेलने के लिए विवश हो जाएं। बैठक में रामजी जैन, राजेश, गोपाल मित्तल, शादाब, दुर्गा मेडिकल अमर ज्योति, अनीता मेडिकल, अरशद अली, एसएस ट्रेडर्स आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵