कानपुर, 02 जून (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महानगर के तत्वाधान में बुधवार को गंगा बैराज स्थित वाटिका व सड़कों के किनारे ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधरोपित किए। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने पौधरोपण कर जन अभियान से जोड़ने की बात कही। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि इस अभियान में सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए घरों के प्रांगण पर औषधीय तुलसी व नीम के पौधों का रोपण करें। साथ ही जल संरक्षण अभियान में जुड़ जाने की बात कही। कहा कि सड़कों के किनारे पीपल, बरगद, पाकर नीम जैसे हवादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाते हुए जन अभियान से जुड़कर जल संरक्षण के लिए भी आम जनमानस को जागरूक करें। कहा कि, जल की कमी के अभाव में आने वाले समय की पीढ़ियां हम सब को कभी माफ नहीं करेंगी। इस अभियान में प्रमुख रूप से हरि कुशवाहा, किसलय दीक्षित, पंकज बाथम, बबलू यादव, प्रभात गहरवार, राकेश रावत, अभिषेक यादव, सोहनलाल, ऋषभ बाजपेई, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद




