back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा घेरने जा रहे पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को रोका, जमकर नारेबाजी

लखनऊ, 29 जून (हि.स.)। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लखनऊ पहुंचे पुलिस भर्ती 2015 के बचे हुए अभ्यर्थियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा घेरने की कोशिश की। इस दौरान विधानसभा की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और हजरतगंज थाने की पुलिस ने उन्हें बापू भवन चौराहे पर रोक दिया। सुरक्षा बल द्वारा रोके जाने पर अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पुलिस भर्ती 2015 में 34716 पदों में 3528 पदों को नहीं भरा गया। उनकी मांग है कि अति शीघ्र 3528 पदों पर भर्ती किया जाए और बचे हुए अभ्यर्थियों का उसमें समायोजन हो। बापू भवन पर आधे घंटे चले हंगामे के बाद हजरतगंज थाना पुलिस ने करीब 400 भर्ती अभ्यर्थियों को वाहनों से जरिए इको गार्डन के मैदान पहुंचाया। जहां अभ्यर्थियों से उनके मांगों के सम्बंध में लिखित में जानकारी ली गयी। बता दें कि, उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा होने के बाद पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों ने पहला बड़ा प्रदर्शन किया। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की तरह ही अन्य भर्तियों के लिए भी अभ्यर्थी लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵