back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी आज यूपी को देंगे 10 लाख करोड़ रुपए की सौगात, अयोध्या के बाद एक और मंदिर की बदलेगी सूरत

PM Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह सबसे पहले सुबह 10ः30 बजे संभल में श्रीकल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे।

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह सबसे पहले सुबह 10ः30 बजे संभल में श्रीकल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी। प्रधानमंत्री के इस दौरे की संक्षिप्त सचित्र सूचना भाजपा ने भी अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

प्रधानमंत्री संभल जिले में श्रीकल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे

पीआईबी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे, प्रधानमंत्री संभल जिले में श्रीकल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्रीकल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण और सभा को संबोधित भी करेंगे। श्रीकल्कि धाम का निर्माण श्रीकल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट करवा रहा है। इसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

UP में 10 लाख करोड़ रुपये लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

विज्ञप्ति के अनुसार दोपहर लगभग 1:45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले साल फरवरी में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (यूपीजीआईएस 2023) के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी एवं आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास एवं रियल एस्टेट, आतिथ्य एवं मनोरंजन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें प्रसिद्ध उद्योगपति, शीर्ष वैश्विक व भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि, राजदूत, उच्चायुक्त और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

श्रीकल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे की पूर्व संध्या (रविवार) पर एक्स हैंडल में भावनात्मक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा है, ” उत्तर प्रदेश के संभल में श्रीकल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। कल सुबह करीब 10ः30 बजे यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी करूंगा।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵