back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका ग्राह्य नहीं

सक्षम अधिकारी के समक्ष दाखिल करे चुनाव याचिका प्रयागराज, 29 जून (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि अनुच्छेद 243ओ(बी) के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर केवल चुनाव याचिका ही दाखिल की जा सकती है। पुनर्मतगणना की मांग में अनुच्छेद 226 के अंतर्गत दाखिल याचिका पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा है कि याची चुनाव याचिका दाखिल करे और सक्षम अधिकारी उसे एक साल के भीतर तय करे। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने कन्नौज जिले की फरिकापुर ग्राम पंचायत चुनाव गणना में धांधली के आरोप में दाखिल जाबिर की याचिका पर दिया है। सरकार की तरफ से याचिका की पोषणीयता पर आपत्ति की गयी कि हाईकोर्ट को चुनाव याचिका सुनने का क्षेत्राधिकार नहीं है। चुनाव में अनियमितता, पुनर्मतगणना आदि को लेकर केवल चुनाव याचिका ही दाखिल की जा सकती है। जिस पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/आर.एन

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵