back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो : योगी आदित्यनाथ

-जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किया निर्देशित गोरखपुर,17 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं वहां मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े थे। जिसे गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस के अधिक मामलों को देखकर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई करने को कहा। दूर दूर से आए फरियादियों में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जनता दरबार से पूर्व हमेशा की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा गोरक्षनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर माथा टेका। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵