back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओपी राजभर का SP पर तीखा वार, कहा-यादव और मुस्लिमों में फंसी पार्टी 2027 में विपक्ष में बैठने लायक नहीं रहेगी

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा केवल यादव-मुस्लिम वोट बैंक तक सिमट गई है और 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा केवल यादव और मुस्लिम वोट बैंक तक सिमटकर रह गई है। ‘पीडीए’ का नारा अब मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा और सपा की हालत ऐसी होगी कि वह विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजभर ने कहा कि सपा की राजनीति सीमित वर्गों तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि सदन में बसपा का केवल एक और कांग्रेस के दो विधायक हैं, जिससे विपक्ष की वास्तविक ताकत साफ झलकती है।

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली पर तंज

ओपी राजभर ने दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल से कम वोट मिलने के बावजूद पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने। राजनारायण से हारने के बाद भी इंदिरा गांधी सत्ता में रहीं। यही असल वोट चोरी थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में ईवीएम से चुनाव की शुरुआत कराई, जिसके बाद दो बार कांग्रेस की सरकार बनी। अब राहुल गांधी द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना पूरी तरह निराधार है।

अति पिछड़ों को मिलेगा उनका हक

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रोहिणी आयोग की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर अति पिछड़ों को उनका हक मिलने जा रहा है। पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में पिछड़े, अति पिछड़े और सर्वाधिक पिछड़े वर्गों को उनका उचित हिस्सा मिलेगा। राज्य सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

पंचायत चुनाव समय पर होंगे

राजभर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव समय से कराए जाएंगे। मतपत्रों की छपाई चल रही है और मतदाता सूची में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को संगठन की ओर से बधाई भी दी।

मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया

अमरोहा के कैलसा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि सपा और बसपा ने हमेशा मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। आज तक किसी भी दल ने किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री नहीं बनाया।उन्होंने कहा कि सुभासपा पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी, जबकि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा जाएगा। पार्टी का लक्ष्य सभी वर्गों को समान शिक्षा का अधिकार दिलाना है।

विकास कार्यों की समीक्षा, सफाईकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद दौरे के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत भवन सेवा, सफाई व्यवस्था और ओएसआर से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष जबर सिंह के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। देर शाम मंत्री रेल मार्ग से लखनऊ रवाना हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵