back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इकलौते पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मीरजापुर, 15 जून (हि.स.)। चुनार थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव निवासी भारत भूषण उर्फ मुन्नू (16) ने मंगलवार की शाम घर के कमरे में पंखे में गमछा से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मुन्नू अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मी व स्थानीय पुलिस ने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। मंगलवार की शाम पांच बजे चचेरे भाई ने बाजार जाने के लिए मुन्नू को आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर कमरे में घुसना चाहा तो दरवाजा बंद पाया। बहुत प्रयास के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नही मिली तो 112 पर सूचना दी गई। उप निरीक्षक रामबचन यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि मुन्नू के बड़े पिता की मौत पिछले दिनों कोरोना से हो गई थी। तभी से वह निराशा में रह रहा था। बड़े पिता ही पूरे परिवार के खेवनहार थे। उनकी मौत के बाद मून्नू काफी गुमसुम रहने लगा था। मून्नू के पिता माता की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेजा। घटना से पूरा गांव शोकाकुल हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या है ये ‘फांसीघर’ विवाद, जिसके लिए मंत्री रवींद्र ने विधानभवन का किया दौरा अब स्पीकर इस पर फैसला सुनाएंगे..

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में उस फांसीघर को लेकर विवाद हो गया, जिसे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सरकारी दस्तावेजों की जांच...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵