back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा से छह साल के बच्चे को किडनैप कर मांगी फिरौती, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

डीसीपी सेंट्रल अनिल कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शिकायत दी थी कि उनका पुत्र उम्र करीब 6 वर्ष घर के पास से खेलते हुए कहीं गुम हो गया है।

नोएडा, हिन्दुस्थान समाचार। थाना फेस-2 पुलिस ने छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर ऑनलाइन 30 हजार रुपये की फिरौती वसूलने वाले बदमाश को घटना के मात्र 12 घंटे भीतर गिरफ्तार कर लिया और अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिस ने फिरौती की रकम 30 हजार रुपए और मोबाइल बरामद कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी

डीसीपी सेंट्रल अनिल कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शिकायत दी थी कि उनका पुत्र उम्र करीब 6 वर्ष घर के पास से खेलते हुए कहीं गुम हो गया है। थाना फेस-2 पर मुकदमा दर्ज करते हुए बच्चे की तलाश के लिए पुलिस अधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी। इसी बीच बच्चे के पिता ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे फोन पर 30 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई है।

बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया

जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु योजनाबद्ध तरीके से बच्चे के पिता के माध्यम से 30हजार रुपये ऑनलाइन अभियुक्त के बताये नंबर पर ट्रांसफर कराकर बदमाश के बारे में जानकारी लेते हुए एनएसईजेड के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

फेस-3 गुरूग्राम और हरियाणा थाने से जा चुका है जेल

जिसकी सहायता से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस/मैनुअल सर्विलांस तथा घटना के खुलासा किया गया। और बदमाश को बॉटेनिकल गार्डेन सै0-37 नोएडा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पहचान बरुण निवासी ग्राम बमटापुर हुई है। बदमाश पूर्व में पहली बार सन 2017 में बाइक चोरी के प्रकरण में थाना बेहटा गोकुल, जिला हरदोई से जेल जा चुका हैं। 2021 में भी अपहरण के प्रकरण में थाना डीएलएफ, फेस-3 गुरूग्राम, हरियाणा से जेल जा चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...