back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक बार फिर वीरांगना भूमि सुर्खियों में,भूमिका सिंह को मिला एशिया प्राइड अवार्ड

– कार्यक्रम में देश-विदेश की 101 प्रतिष्ठित विभूतियों को किया गया सम्मानित झांसी, 01 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 28 फरवरी को इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी मिशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड पुस्तक का विमोचन हुआ। इस दौरान झांसी की बेटी भूमिका सिंह को फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा द्वारा एशिया प्राइड अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश की 101 प्रतिष्ठित व सामाजिक विभूतियों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान एशिया प्राइड अवॉर्ड से नवाजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड स्टार राजीव वर्मा उपस्थित रहे। देश विदेश जैसे यूएई, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश तथा भारत के अलग अलग राज्यों से आए चुनिंदा लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सम्मानित लोगों का चुनाव नॉमिनेशन के द्वारा किया गया और इसी श्रृंखला में उत्तर प्रदेश से झांसी की भूमिका सिंह को राजीव वर्मा द्वारा एशिया प्राइड अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। भूमिका को यह अवॉर्ड उनकी उपलब्धियों व सामाजिक सक्रियता के लिए मिला। साथ ही पुस्तक विमोचन के दौरान भूमिका सिंह को विशेष तवज्जो देते हुए उनके हाथों से कई लोगों को अवार्ड भी दिलवाए गए। भूमिका सिंह ने बताया कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड पुस्तक का जो विमोचन हुआ है उसके अंदर जो भी प्रतिभागी हैं उनका संक्षिप्त में जीवन परिचय है और सभी को यह पुस्तक उनकी उपलब्धियों के लिए दी गई है। इससे पूर्व भी भूमिका सिंह ने कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करते हुए कई अवार्ड अपने नाम किए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन का बयान, पुतिन के भारत दौरे से मजबूत होगा भारत-रूस-चीन त्रिपक्षीय सहयोग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर चीन ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक बताया है। चीनी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵