back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर जनसामान्य कोरोना महामारी के दृष्टिगत घर पर रहकर ही योग करें : डा0 धर्मसिंह सैनी

लखनऊः दिनांकः 19 जून, 2021: उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डा0 धर्म सिंह सैनी ने सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर वर्तमान में देश में उत्पन्न कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत जनसामान्य को उनके घर पर ही रहकर योग करने की अपील की है। उन्होने यह भी कहा कि योग से ही निरोग रहा जा सकता है। योग वह माध्यम है जिसके द्वारा हम शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी पूर्णतः स्वस्थ रह सकते हैं ।
आयुष मंत्री ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से योगाभ्यास, योगकला एवं योग प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताओं का आनलाइन आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक से लोग अपने-अपने घर पर अभ्यास कर एवं प्रतिभाग कर पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष मंत्री ने कहा कि कोविड की जटिलताओं के कारण ष्ठम ॅपजी ल्वहं ठम ।ज भ्वउमष् का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक प्रसारित करते हुए जनपदों में संचालित किये जा रहे योग वेलनेस सेण्टर्स एवं हैल्थ वेलनेस सेण्टर्स के द्वारा वर्चुअल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोग कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही रहकर 21 जून, 2021 को प्रातः 7ः00 बजे से 45 मिनट समय की कॉमन योग प्रोटोकॉल की ड्रिल करने के लिये एक दूसरे को अधिक से अधिक प्रेरित करें।
डा0 धर्मसिंह सैनी ने बताया कि कि आयुष कवच ऐप तथा उ0प्र0 राज्य आयुष सोसाइटी के फेसबुक पेज पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2021 को प्रातः 7ः00 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल का सजीव प्रसारण होगा। इसके अतिरिक्त सप्तम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘समग्र स्वास्थ्य के लिए योग की महत्ता‘‘ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन आयुष विभाग, उ0प्र0 द्वारा किया जायेगा। उन्होनें सभी प्रदेशवासियों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने और वैक्सीनेशन अवश्य करवाने की भी अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵