back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब समाजवादी झंडा उठाकर वैक्सीन पर सवाल करने वाले क्या करेंगे?: मृत्युंजय

-प्रधानमंत्री के वैक्सीन लगवाने पर मुख्यमंत्री योगी के मीडिया सलाहकार का सपा पर कटाक्ष लखनऊ, 01 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने के बाद समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। सपा वैक्सीन को लेकर लगातार सवाल उठा रही थी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इसे नहीं लगवाने का बयान भी दे चुके हैं। मृत्युंज कुमार ने कहा कि भारत के अब तक के सबसे मज़बूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैक्सीन लगवाकर साबित कर दिया वैक्सीन में कोई खामी नहीं है। अब समाजवादी झंडा उठाकर वैक्सीन पर सवाल करने वाले क्या करेंगे? इससे पहले वैक्सीन लॉन्च होने से पहले अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की वैक्सीन करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा की कोरोना वैक्सीन को नहीं लगवाएंगे। मुझे इनकी वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। बाद में इस पर विवाद उठने पर अखिलेश यादव के सुर बदल गए। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता भी जतायी और कहा कि हमने कोरोना वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों पर कोई सवाल नहीं उठाए थे। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल है कि गरीबों को वैक्सीन कब मिलेगी। उन्होंने पूछा कि एक साल में, दो साल में या तीन साल में। हालांकि चरणबद्ध तरीके से कोरोना टीकाकरण का कार्य जारी है और निजी अस्पतालों में भी इसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। खास बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज विपक्ष को बड़ा संदेश देते हुए वही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन लगवाई, जिस पर विरोधी सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई। इस वैक्सीन पर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election 2025: क्‍या BJP की नई रणनीति से बदल जाएगा चुनावी समीकरण? जानें- क्या है पूरा प्लान

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी राजस्थान और मध्य प्रदेश की...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵