back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttar Pradesh News: अब हिन्दू पंचांग के अनुसार अपराध रोकेगी UP पुलिस, मिली चंद्रमा की स्थिति से गश्त की सलाह

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कार्यवाहक) विजय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को हिन्दू पंचांग के जरिए अपराध को रोकने के तरीके बताये हैं।

लखनऊ, हि.स.। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कार्यवाहक) विजय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को हिन्दू पंचांग के जरिए अपराध को रोकने के तरीके बताये हैं। उनका एक वीडियो सोमवार को सार्वजनिक हो रहा है, जिसमें वे चंद्रमा की स्थिति के अनुसार पुलिसिंग गश्ती और चौकसी बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। पुलिस महानिदेशक का मानना है कि चन्द्रमां की स्थिति से ही अपराध के ग्राफ घटते और बढ़ते नजर आते हैं।

अंधेरे के कारण बढ़ रहा अपराध

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार का यह मानना है कि मुख्यालय स्तर पर राज्य के सभी जिलों में हुई घटनाओं के विश्लेषण से यह जानकारी है कि हिन्दू कैलेंडर की ‘अमावस्या’ से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद की अंधेरी रात में अपराध की घटना बढ़ी है।

अमावस्या को लेकर सर्कुलर जारी

उनकी ओर से जारी की किए गए एक सर्कुलर में कहा गया है कि अब अमावस्या 14 सितम्बर और 14 अक्टूबर को होने वाली है। अधिकारी इस अमावस्या के एक सप्ताह पहले और बाद में सतर्क रहे और रात्रि गश्ती को बढ़ायी जाए। पुलिस को यह जरूर पता होना चाहिए कि चंद्रमा कितने बजे निकलता है और कब अस्त होता है। अंधेरी रात कब होती है। अगर यह पता रहेगा तो सतकर्ता के जरिए चोरी, डकैती की घटना को रोका जा सकता है।

मजबूत पुलिसिंग से मिलेगा सुरक्षा का माहौल

डीजीपी ने आगे कहा कि अपराध की प्रभावी रोकथाम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकतओं में से एक हैं। मजबूत पुलिसिंग के जरिए प्रदेश में रहने वाले लोगों को सुरक्षा का माहौल मिलता है। जिसमें लोग रहना पसंद करते हैं। इसके लिए रात्रि गश्त को और बेहतर तरीके से किया जाए जिससे जनता में अपनी सुरक्षा के प्रति विश्वास का भव पैदा हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...