back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब ब्लैक फंगस के मरीजों से सीधे हालचाल पूछेगा सीएम हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी को हर मोर्चे पर मात देने वाली योगी सरकार ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिये मजबूत तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-09 की बैठक कर इस बाबत जरूरी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन और आईसीसीसी के माध्यम से प्रत्येक दिन ब्लैक फंगस मरीजों और उनके परिजनों का हालचाल लिया जाए। उनकी जरूरतों को पूरा कराया जाए। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमों से भी लगातार गंभीर मरीजों से संवाद बनाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस मरीजों के इलाज और दवाई में कमी की शिकायत उनको नहीं मिलनी चाहिये। मरीजों के उपचार में कारगर एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन और सभी जिलों में विशेषज्ञों की ओर से बताई गई दो अन्य टैबलेट्स की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद ब्लैक फंगस बीमारी की रोकथाम में उपयोगी संसाधनों को बढ़ाने के लिये प्रयास में लगे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों से बातचीत कर इस बीमारी से जल्द मरीजों को छुटकारा दिलाने के लिये सभी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी सहित जहां कहीं भी ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज हो रहा है, वहां स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी अस्पतालों के सम्पर्क में हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

CM हेल्पलाइन 181 पर घिरा धार प्रशासन, शिकायतों का लगा ढेर, अब रोकी कर्मचारियों की सैलरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के धार जिले के जनजाति कार्य विभाग में 181 पर मिलने वाली शिकायतों का दबाव लगातार बढ़ता...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵