back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्वोत्तर रेलवे ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ

– लखनऊ मंडल में वर्चुअल संवाद के जरिए रेल कर्मचारियों को दिलाई गई सामूहिक शपथ – बादशाह नगर रेलवे अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई गई शपथ लखनऊ, 21 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी दिवस पर रेल कर्मियों को वर्चुअल संवाद के जरिए हिंसक प्रवृत्तियों को खत्म करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) संजय यादव ने वर्चुअल संवाद के जरिए लखनऊ मंडल के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आतंकवाद और हिंसक प्रवृत्तियों को खत्म करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इसके अलावा लखनऊ के बादशाह नगर रेलवे अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आतंकवाद और हिंसक प्रवृत्तियों को खत्म करने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵