लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की नियमावली (यथा संशोधित) के द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अकादमी में गुरविन्दर सिंह छाबड़ा (विक्की) कानपुर को उनके नामांकन के दिनांक से एक वर्ष के लिए उपाध्यक्ष एवं 05 महानुभावों को सदस्य नामित किया गया है।
इस सम्बंध में भाषा अनुभाग-1 द्वारा दिनांक 12 अगस्त, 2021 को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जसविन्दर सिंह जौनपुर, राजकुमार छाबड़ मुजफ्फरनगर, सुखदर्शन बेदी मुजफ्फरनगर, लखविन्दर पाल सिंह लखनऊ एवं जगजैन सिंह ‘नीटू’, गोरखपुर को अकादमी का सदस्य नामित किया गया है। नामित पदधारियों को वित्त (सामान्य) के शासनादेश दिनांक 15 दिसम्बर, 2014 के अनुसार यथा प्राविधानित सुविधाएं अनुमन्य होगी।





