back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Nikay Chunav: यूपी के FM सुरेश कुमार खन्ना ने कहा- खिलने जा रहा भाजपा का कमल

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में सुबह सबसे पहले मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

शाहजहांपुर, एजेंसी। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रदेश के 38 जिलों में जारी है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में सुबह सबसे पहले मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

शहर के प्रताप इन्क्लेव कालोनी स्थित बूथ पर मतदान के बाद सुरेश खन्ना ने कहा कि जनता ने विकास का साथ देने का मन बना लिया है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की जीत तय है।

वोट डालने की अपील

गौरतलब है कि शाहजहांपुर अब नगर निगम हो गया है। ऐसे में महापौर के लिए यहां पहली बार चुनाव हो रहा है और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी सुबह सबसे पहले मतदान करके सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵