back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने खुली बैठक में लिया भाग

फोटो पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर अपलोड वाराणसी, 27 मई (हि.स.)। जिले में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की पहली खुली बैठक गुरूवार को ग्राम पंचायतों में हुई। वर्चुअल पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद ग्राम प्रधान कार्यकाल शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित दिखे। रिमझिम बारिश के बावजूद प्रधान बैठक में शामिल होने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंच गये। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य भी शामिल रहे। बैठक की फोटो पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर अपलोड भी की गई। रोहनिया क्षेत्र के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनसराय प्राथमिक विद्वयालय पर नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान की बैठक हुई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी राहुल ने नव निर्वाचित सदस्यों और ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा की उपस्थिति में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति, निर्माण समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति एवं जल प्रबंधन समिति सहित छह समिति का गठन किया। उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश शासन से खुली बैठक के लिए पूर्व में निर्देश जारी हुए थे। जिसके आधार पर ग्राम प्रधानों को कोरोना संक्रमण देखते हुए मास्क लगाकर और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठक में भाग लेना पड़ा। बैठक में प्रधान गांवों में विकास की कार्य योजना बनाने की तैयारी भी करते दिखे। जनपद के 694 में से 353 ग्राम पंचायतों में प्रधानों ने शपथ लिया है। वहीं, 341 ग्राम पंचायतों में प्रधान अभी कार्यकाल शुरू नहीं कर पाएंगे। इन ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के चलते उन्हें शपथ नहीं दिलाई गई है। यहां कोरम पूरा होने के बाद प्रधानों का कार्यकाल शुरू होगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

घूमिए भारत का वो गांव जहां बिना दुकानदार की चलती हैं दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में जहां धोखाधड़ी, चोरी और फरेब आम बात हो गई है, वहीं भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड का एक...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵