back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हापुड़ में नवनिर्वाचित 29 ग्राम प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ

हापुड़, 23 मई (हि.स.)। शासन के आदेशानुसार जनपद के नवनिर्वाचित प्रधान 25 और 26 मई को ऑनलाइन शपथ लेंगे। लेकिन जनपद के 29 प्रधान ऐसे हैं, जो कोरम पूरा न होने पर शपथ नहीं ले सकेंगे। रविवार को अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने बताया कि 29 ग्रामों में पंचायत सदस्यों के पद खाली हैं। वही प्रधान शपथ ले सकेंगे, जहां कम से कम दो तिहाई सदस्य हों। जिन पंचायतों के प्रधानों का शपथ नहीं होगा उनमें हापुड़ ब्लाक अंतर्गत दस्तौई, अमीरपुर नंगौल, अच्छेजा, मलकपुर, पूठा हुसैनपुर, हाजीपुर उदयपुर, दयानतपुर, होशियारपुर गढ़ी, शाहबुद्दीन नगर, हरसिंहपुर बृजनाथपुर, शेखपुर, भमैड़ा, महमूदपुर, शाहमहीउद्दीनपुर, मोरपुर। धौलना ब्लाक के कमरुद्दीन नगर, करीमपुर भाईपुर, सुखदेवपुर, ढोमा टिकरी, इकलैड़ी, भावा, नंगला काशी। सिम्भावली ब्लाक के कुराना जाहगीराबाद, हबीसपुर बिगास, मुरादपुर निजामसर, मौहम्मदपुर आजमपुर, धनपुरा, फतेहपुर मतनौरा हैं। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

घूमिए भारत का वो गांव जहां बिना दुकानदार की चलती हैं दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में जहां धोखाधड़ी, चोरी और फरेब आम बात हो गई है, वहीं भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड का एक...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵