back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP के मुरादाबाद में चल रहा अनोखा प्रचार, बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी सपा सांसद के नाम पर मांग रहे हैं वोट

Loksabha Election: इरफान सैफी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुस्लिम इलाकों पर जाकर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन की तारीफों के पूल बांध रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद इऱफान सैफ़ी ने अनोखी मुहीम छेड़ रखी है, जिससे वह उत्तर प्रदेश में चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल सैफी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुस्लिम इलाकों पर जाकर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन की तारीफों के पूल बांध रहे हैं। सैफी उनकी तारीफ करने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में अपने लिए लोगो से वोट मांग रहे हैं। मोहम्मद इऱफान सैफ़ी समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन को अपना बड़ा भाई बताकर उनकी तारीफ करने से चूक नहीं रहे हैं।

यह मुसलमानों का बड़ा अपमान है

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद डॉ एस टी हसन का टिकट काट दिया और उनकी जगह इस लोकसभा सीट का टिकट रुचि वीरा को दे दिया। जिसको लेकर हसन पार्टी से नाराज हैं और समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी रुचि वीरा का विरोध कर रहे हैं। वहीं इरफ़ान सैफ़ी रात के समय मुरादाबाद के मुस्लिम इलाकों में जाकर समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ एस टी हसन का टिकट काटे जाने की खबर सब लोगो तक पंहुचा रहे हैं। सैफी उन्हें बता रहे हैं कि यह मुसलमानों का बड़ा अपमान है। उनका वोट मांगने के इस तरीके की खूब चर्चा चल रही है।

सैफी ने मुस्लिम और दलितों से एक होकर उन्हें वोट डालने के लिए अपील की है

इरफान सैफी ने दावा किया है कि सपा सांसद डॉ एस टी हसन का टिकट काटकर सपा ने मुसलमानों का अपमान किया है। उनकी पार्टी से मुसलमान नाराज हैं। इसने मुसलमानों का दिल दुखाया है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इरफान सैफी ने लोगो से अपील की कि दलों को भुला कर अपनी कौम के नाम पर एक हो जाओं। सैफी ने मुस्लिम और दलितों से एक होकर उन्हें वोट डालने के लिए अपील की है। समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से बिजनौर की रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया है। जिसका सपा सांसद डॉ एस टी हसन विरोध कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से कुंवर सर्वेश को अपना प्रत्याशी बनाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...