back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल हुईं प्रियंका, राहुल बोलें- देशभक्त नफरत की नहीं, मोहब्बत की दुकान चलाते हैं

Moradabad: उत्तर प्रदेश में शनिवार को मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

मुरादाबाद, हि.स.। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को मुरादाबाद से शुभारंभ हुआ। राहुल के साथ उनकी बहन एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुईं। भारत जोड़ों न्याय यात्रा में कांग्रेस के साथ ही गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

देशभक्त नफरत की नहीं, मोहब्बत की दुकान चलाते हैं

इस अवसर पर मौजूद लोगों को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। राहुल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशभक्त नफरत की नहीं, मोहब्बत की दुकान चलाते हैं। नफरत हमेशा मोहब्बत से कटती है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि इस देश में हम नफरत को नहीं फैलने देंगे। उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दोनों पार्टियों की इस पर सहमति बन गई है।

जातिगत जनगणना को बताया आवश्यक

उन्होंने कहा कि देश की 90 प्रतिशत जनता में दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक शामिल हैं लेकिन देश की बड़ी कंपनियों के मालिक इन 90 प्रतिशत लोगों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हड्डी टूटने पर पहले चरण में हाथ का एक्सरे कराया जाता है वैसे ही इन 90 प्रतिशत लोगों की सभी जगह भागीदारी हो इसके लिए प्रथम चरण में जातिगत जनगणना आवश्यक है।

इस सरकार में किसानों के कर्ज माफ नहीं होते- प्रियंका गांधी

मुरादाबाद की बहू प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक आप बदलाव नहीं लाएंगे तब तक आपकी स्थिति नहीं बदलेगी। बदलाव तब आएगा, जब आप अपनी परिस्थिति को समझ कर वोट करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में किसानों के कर्ज माफ नहीं होते हैं, सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज ही माफ होते हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल एवं संजय कपूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...