back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरादाबाद : घर में बने तहखाने में पिता, दो बेटों समेत चार की मौत

मुरादाबाद, 22 जून (हि.स.)। डिलारी थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया गांव में घर के अंदर तहखाने में अवैध शराब बनाते हुए जहरीली गैस रिसने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में पिता, दो पुत्र और एक रिश्तेदार शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घर में बने तहखाने को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। राजपुर केसरिया गांव में राजेंद्र कुमार की गांव में सीमेंट की दुकान है। वह अपने घर में बने तहखाने में अवैध रूप से शराब बनाता था। सोमवार की देर रात तहखाने में राजेंद्र, उसके दो बेटे हरकेश तथा प्रीतम और एक रिश्तेदार रमेश के शव मिलने से सननसनी फैल गई। परिजनों ने आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने तहखाने में देखा तो चारों बेहोश पड़े थे। लोगों की सूचना पर डिलारी इंस्पेक्टर सतराज मौके पर पहुंचे तो चारों मृत अवस्था में मिले। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा अनूप सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्ट्या जांच में तहखाने में किसी जहरीले पदार्थ के बनाए जाने से गैस बनने का मामला सामने आ रहा है। जिससे दम घुटने से चारों की मौत हुई है। मंगलवार को पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर, जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर घर में बने तहखाने को तुड़वा दिया। इस दौरान तहखाने से जहरीली गैस भी निकली। पुलिस को तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस महानिरीक्षक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...