back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board Exam: 22 फरवरी से शुरू होगी UP बोर्ड परीक्षा, ऐग्जाम सेंटरों को भेजा सुरक्षा अलर्ट

Mirzapur News: यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक होगी। जनपद के 117 परीक्षा केंद्र पर 295 विद्यालयों के 70 हजार 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल शामिल होंगे।

मीरजापुर, हि.स.। यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक होगी। जनपद के 117 परीक्षा केंद्र पर 295 विद्यालयों के 70 हजार 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल शामिल होंगे। 10वीं के 39 हजार 999 तथा 12वीं के 30 हजार 341 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

नकल पर पेंच कसेगा परीक्षा केंद्र

जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 70 हजार 340 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। नकलविहीन और सुचितापूर्ण परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के पहले पन्ने पर क्यूआर कोड, लोगो और कोडिंग की गई है। साथ ही सभी पन्नों की नंबरिंग के लिए चार ऐसे रंगों का प्रयोग किया गया है, जिन्हें पिछली बार नहीं किया गया था। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले परीक्षक को क्यूआर कोड बेस्ड कंप्यूटराइज्ड आईडी दी जा रही है। यूनिक सीरियल नंबर के साथ आईडी निरीक्षण के दौरान पहचान पत्र का काम करेगी। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद से लेकर सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।

इतने छात्र देंगे परीक्षा

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि जिले के 117 परीक्षा केंद्र पर 10वीं के 39 हजार 999 तथा 12वीं के 30 हजार 341 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वर्ष 2023 में 119 केंद्रों पर कुल 72729 परीक्षार्थी दिए थे। वर्ष 2024 की परीक्षा में लगभग 1977 परीक्षार्थी घट गए हैं।

सीबीएसई परीक्षा में शामिल होंगे 7571 छात्र-छात्राएं

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से आरंभ होगी। 10वीं की 3 मार्च और 12वीं की 3 अप्रैल को समाप्त होंगी। सिटी कोआर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 9 और भदोही में 6 सेंटरों पर परीक्षा होगी। दोनों जनपदों में 11 हजार 592 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मीरजापुर में 10वीं में 4290 और 12वीं में 3281 सहित 7571 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं भदोही में 10वीं में 2314 और 12वीं में 1707 सहित 4021 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE ने कक्षा 10 के लिए जारी की नई गाइडलाइन, उत्तर पुस्तिका में बड़े बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए CBSE ने सख्त और अहम दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब विज्ञान और सामाजिक...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...