back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार होगी मशरूम की खेती

मीरजापुर, 21 जुलाई (हि.स.)। विंध्य क्षेत्र के किसानों की आय दोगुनी करने में अब मशरूम की खेती काफी मददगार होगी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार नकदी एवं उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दे रही है, जिससे कम लागत में किसान अधिक आय अर्जित कर सकें। अब मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में अगस्त के पहले सप्ताह में मशरूम उत्पादन तकनीक के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. श्रीराम सिंह ने बताया कि अच्छे उत्पादन और बढ़िया दाम होने के चलते कई किसानों का रुझान मशरूम की खेती की ओर बढ़ रहा है।

किसानों को इसके लिए विभिन्न फसलों पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से मशरूम की खेती को अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है क्योंकि यह सेहतमंद एवं प्रोटीनयुक्त होने के चलते बाजार में लगातार इसकी मांग भी बढ़ी है। साथ ही मशरूम की खेती किसान कम जगह एवं कम समय में करके अधिक मुनाफा भी कमा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है की इसका बाजार स्थानीय स्तर भी उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...